देवरिया , फरवरी 05 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस.एन. सिंह ने केंद्र सरकार के हालिया आम बजट को दूरदृष्टि और विकास का संतुलित दस्तावेज बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं, बल्कि देश के दीर्घकालिक और समावेशी विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है।

श्री सिंह ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, निवेश, 'मेक इन इंडिया', एमएसएमई, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी। उनके अनुसार यह बजट भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित