दुर्ग, सितंबर 28 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग वासियों की सुविधा के लिए बनाया गया रायपुर नाका अंडरब्रिज देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो गया है। इस अंडरब्रिज को बने अभी महज दो वर्ष ही बीते है लेकिन अल्पकाल में ही इसने मानों दम तोड दिया है। अंडरब्रिज पर बड़े-बडे गडढे हो गए है। वही हमेशा पानी भरा होता है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक इसे समझ नही पाते है और वे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। अंडरब्रिज में हुए बडे बड़े गडढों और अक्सर अंधेरा पसरा होने के कारण लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है । आश्चर्य की बात यह है कि अंडरब्रिज से कई जिम्मेदार भी निकलते है लेकिन उन्हें लोगों से जुड़ी यह समस्या नजर नही आती है।

दो भागों में बंटे दुर्ग शहर को जोड़ने के लिए रायुपर नाका अंडरब्रिज का निमार्ण वर्ष 2023 में पूर्ण हुआ था। इसके निमार्ण के लिए साढे सात करोड़ खर्च कर बनाया गया था। यह ब्रिज लम्बे समय तक अपने लोकापर्ण के लिए तरसता रहा और फिर बगैर लोकापर्ण हुए यहां से आवाजाही शुरू हो गई। आज अंडरब्रिज के निमार्ण को दो वर्ष ही बीते हैं और यह पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया है। अंडरब्रिज की यह दुदर्शा यहां हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित