दुर्ग , मार्च 13 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए अवैध अफीम खेती मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही और निगरानी में कमी पाए जाने के बाद की गई है।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अफीम खेती के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मामले में पहले तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रशासन के अनुसार, अवैध अफीम खेती जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी के तहत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में आगे भी जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। अफीम खेती प्रकरण के बाद दुर्ग जिले में प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित