दुर्ग , मार्च 16 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के 58 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई ड्रग्स डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान 612.515 किलोग्राम गांजा, 06.550 ग्राम ब्राउन शुगर, 78,333 नग टेबलेट, 23,200 नग कैप्सूल तथा 197 नग सिरप को नष्ट किया गया।
बताया गया कि जब्त किए गए मादक पदार्थों का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र और थाना नेवई क्षेत्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। इस दौरान ड्रग्स डिस्पोजल समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूरी वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई संपन्न कराई गई।
पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित