सुलतानपुर , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में एक पूजा समिति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ के इतिहास एवं उसकी गतिविधियों की एक झलक दिखाई, जो लोगों के आकर्षण और संक्षिप्त में संघ को समझने में रुचिकर साबित हुई।
ज्ञात हो कि सुलतानपुर जिले की ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में दशहरा से मेले की धूम है। श्रद्धालु न सिर्फ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर रहे है बल्कि संदेश देनी वाली प्रस्तुतियों से भी प्रेरणा प्राप्त कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित