जयपुर , दिसंबर 06 -- उत्तर पश्चिम रेलवे ने हवाई सेवाओं में आई व्यवधान के मद्देनजर दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) और हिसार-खडकी- हिसार विशेष रेलसेवा (01 ट्रिप) संचालित करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने शनिवार एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाडी संख्या 09729, दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार को दुर्गापुरा से 12.25 बजे रवाना होगी अगले दिन सुबह सात बजे बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09730, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल आठ दिसंबर को बान्द्रा टर्मिनस से 10.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई,सवाईमाधोपुर, कोटा,रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा,रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघ एवं बोरीवली स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित