नयी दिल्ली , मार्च 03 -- दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचा।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 916डी आज सुबह 10:58 पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें कुल 157 लोग सवार थे जिसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य शामिल हैं। पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली आने वाली आज यह पहली उड़ान थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित