नयी दिल्ली , मई 01 -- वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सुधारों, कम ब्याज दर और व्यय योग्य आय बढ़ने से अप्रैल में दुपहिया वाहनों की बिक्री मजबूत रही।

देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता बजाज मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल में उसकी कुल बिक्री 85 प्रतिशत बढ़कर 5,66,086 इकाई पर पहुंच गयी। घरेलू बिक्री में 85 फीसदी और निर्यात में 99 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी। ये क्रमशः 5,32,433 इकाई और 33,653 इकाई पर रहे।

कुल बिक्री में मोटरसाइकिल का योगदान 5,01,791 इकाई और स्कूटर का 64,295 इकाई रहा। इनमें क्रमशः 75 प्रतिशत और 233 प्रतिशत की वृद्धि रही है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री अप्रैल में 17 फीसदी बढ़कर 5.63 लाख इकाई पर पहुंच गयी। इसमें घरेलू बिक्री 4.84 लाख इकाई और निर्यात 79.6 हजार इकाई रहा। इनमें क्रमशः 14.7 प्रतिशत और 37.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित