तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 27 -- भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच में उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि के साथ इसी प्रारूप में एक हजार रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने का भी कारनामा किया। वह इस प्रारुप में (महिला, पुरुष) दोनों में यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर है।
ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को दीप्ति के 3/18 के शानदार स्पेल से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महान एलिस पेरी को पीछे छोड़ दिया है। पेरी ने 271 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 331 विकेट थे। दीप्ति के नाम अब 333 विकेट हो गए हैं। यह कारनामा करने वालों में वह अब केवल इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट और भारतीय दिग्गज झूलन गोस्वामी से पीछे हैं। 26 साल की दीप्ति ने इस छोटे फॉर्मेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर (पुरुष या महिला) खिलाड़ी बन गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित