नयी दिल्ली , नवंबर 27 -- भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा डब्ल्यूपीएल 2026 में फिर से यूपी वॉरियर्स की टीम से खेलेंगी। ऑक्शन में उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले 50 लाख रूपये की बोली लगाई और उसके बाद किसी और की बोली नहीं आई। ऐसा लगा कि डीसी को काफ़ी सस्ते में महिला वनडे विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिल गई है। हालांकि, यूपीडब्ल्यू के पास आरटीएम मौजूद था। इसके बाद दिल्ली ने सीधे 3.2 करोड़ रूपये की बोली लगाई और यूपी वॉरियर्ज ने इसे मैच करते हुए दीप्ति को रिटेन करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना आरटीएम इस्तेमाल किया।
सोफ़ी डिवाइन डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स की टीम से खेलेंगी। उन्हें 2 करोड़ की बड़ी राशि के साथ टीम में शामिल किया गया है। गुजरात जायंट्स ने 50 लाख रुपये पर उनकी पहली बोली लगाई। इसके बाद आरसीबी ने इंट्रेस्ट दिखाया और बोली बढ़ती चली गई। 1.1 करोड़ रूपये पर दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी थी, लेकिन गुजरात किसी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी। लगातार बोलियां लगती रहीं और अंत में गुजरात को सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित