आगरा , नवंबर 07 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए घर में तैयारियां बहुत जोर शोर से चल रहीं हैं।
दीप्ति के परिजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही घर को संवारने और सजाने का काम शुरू हो गया है। दीप्ति शर्मा आगरा के अवधपुरी की रहने वाली हैं। वह अब घर आने वालीं हैं लिहाजा परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपावली पर घर की रंगाई पुताई नहीं हुई थी लेकिन दीप्ति के आगमन पर घर का रंग रोगन और सजाया जा रहा है। घर के आसपास भी सफाई की जा रही है यानी दीप्ति घर आएगी तो आलीशान स्वागत किया जाएगा।
दीप्ति शर्मा आगरा कब आयेगीं ये अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन आगरा शहर में अलग अलग संगठनों ने स्वागत में अभी से होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि शहर के कई हिस्सों में दीप्ति का स्वागत किया जाएगा। महिला विश्व के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी जिसमें आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा ने शानदार पारी खेली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित