भोपाल , अक्टूबर 20 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व पर मंत्री, विधायक, जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री निवास पर हर्षोल्लास के माहौल में दीपावली का पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री विश्वास सारंग, इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और महापौर मालती राय ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पुलिस, प्रशासन, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं सहित व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पूर्व मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित