उमरिया , अक्टूबर 17 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बांधवी हथिनी ने नर हाथी को जन्म दिया है।
दीपावली के ठीक पूर्व बांधवगढ़ में इस नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल छाया हुआ है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि गुरुवार देर रात बांधवी नामक हथिनी (14) ने नर शावक को जन्म दिया है। इस दौरान वन्य जीव चिकित्सकों की टीम मौके पर मौजूद थी।
जन्म के बाद हाथी मां और बच्चे का निरीक्षण रेंज अधिकारी ताला तथा वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया। हथिनी को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित