नयी दिल्ली , मार्च 17 -- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि सरकार ने दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का आरक्षण और सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण को एक-एक प्रतिशत बढ़ाया है।

डॉ कुमार ने लोकसभा में मंगलवार को एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि दिव्यांगों को कौशल विकास योजना से भी जोड़ा गया है और उन्हें रोजगार के लिए सहायता उपलब्ध कराने और उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं के वितरण की सुविधा भी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित