रायपुर , जनवरी 08 -- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को यहां जनदर्शन कार्यक्रम में तीरंदाज दिव्यांग खिलाड़ी होरीलाल यादव और लक्की सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को यादव और सोनी ने बताया कि वे दिव्यांग तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी हैं और आगामी फरवरी महीने में पटियाला में पुनः तीरंदाजी नेशनल में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री को दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वे तीरंदाजी की इंटरनेशनल स्पर्धाओं में भी अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें उच्च स्तरीय खेल उपकरण की जरूरत होगी।

श्री साय ने तीरंदाजों को खेल की सभी सुविधाएं प्रदान करने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी खेलों को बढ़ावा दे रही है। अपने खेल हुनर को तराशें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित