कुशीनगर , अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में अनुभव पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी सफलता को प्रेरणादायक माना जा रहा है, क्योंकि शारीरिक चुनौती के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
अनुभव इससे पहले भी दो बार प्रदेश स्तरीय और दो बार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद में अपने कोच अमन बरार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित