नयी दिल्ली , फरवरी 08 -- दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से शुरु हो रहे पहले दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए यूथ आइकन और अर्जुन अवॉर्डी, शिखर धवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

दिल्ली सरकार के शिक्षा और खेल निदेशालय का उद्देश्य इस मंच के जरिए राजधानी में जमीनी स्तर पर खेलों में भागीदारी को मजबूत करना और प्रतिभा की पहचान करना है। इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के सभी 12 जिलों की 16 जगहों पर किया जाएगा जिसमें हजारों युवा एथलीट बास्केटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, स्क्वैश और वॉलीबॉल में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित