नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर विपक्ष की नेता आतिशी से जुड़े एक वीडियो क्लिप के संबंध में जालंधर में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित दस्तावेज़ जमा करने का आग्रह किया है।
दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा भेजा गया जवाब और जालंधर के पुलिस कमिश्नर की टिप्पणियां विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखी गई हैं, लेकिन 10 जनवरी को जारी नोटिस के तहत मांगी गयी अतिरिक्त जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित