नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- दिल्ली सरकार आगामी छठ महापर्व के लिये राजधानी में अनेक स्थानों पर 1500 कृत्रिम घाटों का निर्माण कर रही है।

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना तट के अलावा दिल्ली में 1500 घाटों पर छठ पूजा की व्यवस्था की है। इनमें 23 विशाल घाट यमुना तट पर रहेंगे। इसके साथ ही लगभग 1300 कृत्रिम घाट विकसित किए जा रहे हैं और जनता की मांग पर 200 अन्य कृत्रिम घाट बनाने के लिए भी स्थान चिह्नित किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित