नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई की कोर कमेटी की शुक्रवार शाम को होने वाली अहम बैठक टल गयी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख का ऐलान जल्द किया जायेगा।
ज्ञात रहे कि एक दिन पहले गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत प्रदेश के प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचे थे। श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित