अलवर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में अलवर में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार को देर रात सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक जिला अध्यक्ष सहित चार लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के श्योपुर के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित उनके साथी दिल्ली में आयोजित रैली में गये थे। वहां से वे मध्य प्रदेश लौट रहे थे तभी एक्सप्रेस-वे पर इन्दपुर के पास उनकी तेज रफ्तार गाड़ी पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मांगीलाल फौजी, कांग्रेस कार्यकर्ता बृजेश, विजय बंसल और राजकुमार घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित