नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ।

सुबह 10:05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो बुधवार के 24 घंटे के औसत 214 से बेहतर है और 'खराब' से 'मध्यम' श्रेणी में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के अनुसार, 101 और 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में आता है और इससे फेफड़ों की बीमारियों, अस्थमा और दिल की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आई है जिससे सुबह और देर शाम हल्की सर्दी महसूस हुई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित