नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश होने के बाद ठंंड बढ़ गयी है लेकिन वायु प्रदूषण में कोई राहत नहीं मिली हैकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बना रहा जिसका मुख्य कारण पीएम2.5 का उच्च स्तर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित