नयी दिल्ली , फरवरी 11 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सीआर पार्क थाने में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को कथित रूप से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले यह रकम मांगने का आरोप है।

सीबीआई ने मंगलवार को आरोपी एएसआई सुंदर पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से प्रॉपर्टी विवाद निपटाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की थी और आश्वासन दिया था कि उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को 25 लाख रुपये की कथित रिश्वत में से 10 लाख रुपये की आंशिक रकम मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित