नयी दिल्ली , मार्च 10 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी दिल्ली में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि यदि सरकार दिल्लीवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकती, तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए।

श्री यादव ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और बाहरी दिल्ली सहित राजधानी के अधिकांश इलाकों में दूषित पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। मधु विहार, आईपी एक्सटेंशन, मंडावली और पटपड़गंज में नलों से आने वाले पानी में कीड़े निकलने की शिकायतें मिली हैं, जबकि भलस्वा, जनकपुरी, अशोक नगर, नांगलोई कॉलोनी, चंदर नगर और द्वारका जैसे क्षेत्रों में भी गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित