नयी दिल्ली , अक्टूबर 14 -- दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष दिल्ली में लगभग एक हजार से ज्यादा स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा जो अब तक का सबसे व्यापक आयोजन होगा।

श्री मिश्रा ने आज'छठ पूजा 2025' को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में लगभग एक हजार से ज्यादा स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा जो अब तक का सबसे व्यापक आयोजन होगा। पिछले कई वर्षों के बाद यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यमुना घाटों के अलावा छठ पूजा के लिए चार प्रमुख स्थान द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार पर विशेष तौर पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। दिल्ली के सभी छठ घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम नजर आयेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित