नयी दिल्ली , फरवरी 28 -- दिल्ली महिला क्रिकेट टीम ने सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पहली बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने बेहतरीन सामूहिक खेल का प्रदर्शन किया।
दिल्ली की ओर से प्रिया पुनिया ने 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि प्रज्ञा रावत ने 46 रन जोड़कर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। गेंदबाज़ी में सोनी यादव, प्रियंका शेषाद्रि और दिशा नागर की सटीक व अनुशासित गेंदबाज़ी के सामने रेलवे महिला क्रिकेट टीम 133 रन पर सिमट गई। इसके बाद दिल्ली ने लक्ष्य 7 विकेट से हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
यह उपलब्धि दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह महिला सीनियर एकदिवसीय प्रतियोगिता में उसकी पहली चैम्पियनशिप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित