नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- दिल्ली पुलिस की आपराध शाखा ने नाइकी, एडिडास, न्यू बैलेंस और स्केचर्स जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के नकली जूते बनाने वाली एक बड़ी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया विहार के चौहान पट्टी स्थित अंबे एन्क्लेव निवासी संदीप सिंह (44) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई पराध शाखा की सूत्रधार, जालसाजी और अपहरण विरोधी सेल (एईकेसी) की टीम द्वारा की गई। टीम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बनाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद निगरानी की गयी और फिर विशेष टीम ने वहां छापेमारी की।
बुधवार को की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस को छह भारी हीटिंग प्रेस मशीनें, नौ प्रिंटिंग स्क्रीन, ब्रांड लोगो प्रिंट करने वाली 131 डाई, छह पीवीसी रोल के साथ-साथ जूतों के 9,616 ऊपरी हिस्से और ब्रांडेड कंपनियों की 1,667 स्टिकर मिले, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित