नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को एक व्यक्ति से उसके भाई को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले कथित तौर पर 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि यदि रिश्वत की राशि नहीं दी गई तो वह शिकायतकर्ता के भाई को अन्य मामलों में फंसा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित