अलुर , दिसंबर 29 -- नवदीप सैनी (तीन विकेट/नाबाद 34) और प्रिंस यादव (दाे विकेट) के बाद प्रियांश आर्य (78) और तेजस्वी दहिया (53) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने सोमवार को विजय हजारे ट्राफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सौराष्ट्र को सात गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया।
आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 320 रनों का स्कोर खड़ा किया। विश्वराज जाडेजा ने 104 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए 115 रनों की पारी खेली। वहीं रुचित अहीर 65 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 95 रन बनाये। समर गज्जर (41), कप्तान हार्विक देसाई (28) और चिराग जानी (17) रन बनाकर आउट हुये। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिये। प्रिंस याद को दो विकेट मिले। हर्ष त्यागी और अर्पित राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित