नयी दिल्ली , अक्टूबर 25 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को दिल्ली राज्य का अपना आधिकारिक लोगो जारी किया जाएगा जो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा।
श्रीमती गुप्ता ने आज कहा कि पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली सरकार का यह लोगो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास का सामंजस्य भी पारिभाषित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित