वडोदरा , जनवरी 27 -- दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस जीतने के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह पिच दूसरी पारी में बेहतर खेलती है।ओस तो शायद नहीं आएगी फिर भी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी थोड़ी आसान है। हर मैच के साथ आपको कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा सही फ़ैसले नहीं ले सकते लेकिन आप अपनी हर ग़लती से कुछ न कुछ जरूर सीखते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा, ''टॉस के फ़ैसले का हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सोफ़ी का मिडिल ऑर्डर में खेलना हमारी टीम को मजबूती देती है। हालांकि आज हमारी टीम में एक बदलाव है। डेनी वॉयट बीमार होने के कारण टीम में नहीं हैं। जॉर्जिया वेयरहम को टीम में जगह दी गई है।
टीमें :गुजरात जायंट्स (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफ़ी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): शेफ़ाली वर्मा, लिज़ेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वुलफ़ॉर्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारीज़ान काप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मानी, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित