नयी दिल्ली , मई 03 -- दिल्ली के शाहदरा में रविवार तड़के करीब चार बजे एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

इमारत से लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, आग एयर कंडीशनर के कारण लगी, हालांकि सटीक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सुबह चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

घटनास्थल पर आगे की जांच और राहत-बचाव कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित