नयी दिल्ली , मई 03 -- पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में रविवार तड़के लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
पुलिस सूत्रों ने इस घटना में पुष्टि करते हुए कहा कि विवेक विहार पुलिस स्टेशन में रविवार सुबह लगभग 3:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी बी-13, विवेक विहार फेज-I स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित