नयी दिल्ली , मार्च 09 -- दिल्ली के नांगलोई में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ ने डीटीसी की जिस बस में आग लगाई है, वह दुर्घटना में शामिल नहीं थी। एक दूसरी बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। पुलिस नियंत्रण कक्ष (सीपीआर) को फोन पर इस घटना की जानकारी देने वाले व्यक्ति ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित