नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को ठंडा मौसम रहा तथा सुबह आसमान में बादल छाए रहे एवं हल्की से मध्यम धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने बताया कि आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और सुबह का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को कई जगहों पर मध्यम कोहरे और कुछ जगहों पर घना कोहरे हो सकता है। दोपहर और शाम तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। रात के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार,शनिवार सुबह गुरुग्राम में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में एक फरवरी को एक या दो बार बारिश हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित