उदयपुर , मार्च 31 -- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को यहां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम जारी किये।

श्री दिलावर ने उदयपुर में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कार्यालय से वर्चुअली जुड़ कर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम जारी किया।

12वीं कला संकाय का परिणाम 97.54 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय का 98.50 प्रतिशत और विज्ञान संकाय का 97.52 प्रतिशत परिणाम रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित