कोटा , मार्च 13 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जनता दर्शन के लिए कोटा जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी की पंचायत समिति लाडपुरा क्षेत्र में अपनी चार दिवसीय जन हिताय जन सुखाय पदयात्रा शुक्रवार सुबह नयागांव से शुरु की।
श्री दिलावर की यह यात्रा उनके विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवाें से होकर गुजरेगी और उन्होंने यात्रा का नाम जन हिताय- जन सुखाय पदयात्रा रखा है। जिन गांवों में होकर यह यात्रा गुजरेगी उनमें नया गांव, डोबड़ा, पादमपुरा, कोथला, थोल पूरा, डडवाड़ा, भंवरिया, कँवरपुरा, हरिपुरा, राँवठा, सोहनपुरा, मोहनपुरा, मंदिर गढ़, केशवपुरा, जसपुरा, किशनपुरा, चाँद बावड़ी, गुजर ढाणी चांद बावड़ी, डोलिया, भेरूपुरा, बोराबास, कोटा डैम की टापारिया, जमुनिया बावाड़ी तथा बॉलिंडा शामिल है।
श्री दिलावर की यात्रा का दूसरा पड़ाव डोबड़ा में हुआ जहां उन्होंने जन सुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित