बारां , फरवरी 02 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सोमवार को बारां से छैला बेल गांव जाते समय अपने पुराने साथी हरीश चन्द्र सुमन से मिलकर बहुत खुश हुए और अपने पहले के दौर को याद किया जहां दोनों सिर पर टोकरी रख कर गांव-गांव सब्ज़ी बेचा करते थे।
श्री दिलावर ने आज बारां से छैला बेल गांव के लिए जाते समय रास्ते में बकरियां लेकर जा रहे एक व्यक्ति को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उस व्यक्ति से मंत्री बोले कैसे हो दोस्त। श्री दिलावर को देख कर वह व्यक्ति खुश हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित