मुंबई , अक्टूबर 20 -- बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) के प्रदर्शन के आज 30 साल पूरे हो गये हैं।
आदित्य चोपड़ा निर्मित और आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रिय रोमांटिक फिल्म माना जाता है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुयी थी।
शाहरुख खान और काजोल की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुकी है और पिछले 30 सालों से भारतीयों और दक्षिण एशियाई दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म की जोड़ी राज और सिमरन आज भी प्यार की परिभाषा बन चुकी है। फिल्म की 30वीं वर्षगांठ पर शाहरुख और काजोल ने बताया कि वे कभी नहीं भूल सकते कि कैसे लोग डीडीएलजे देखकर प्यार में पड़ने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित