जयपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित प्रसिद्ध पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री कुमारी ने सभी के जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की कामना करने के साथ ही लोगों से धर्म, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मंदिर परिसर में इस अवसर पर विशेष पूजा और भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित