जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उन्होंने भगवान श्री राम से सभी के जीवन में खुशहाली, सद्भाव और उन्नति का आशीर्वाद मांगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित