अजमेर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में दिगम्बर जैन युवा महासभा की अजमेर जिला इकाई का गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने अजमेर जैन समाज के युवाओं को जिम्मेदारी के साथ कमान सौंपी है।

महासभा के पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि भारतवर्ष दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष मेहता ने अजमेर जिला अध्यक्ष पद पर गौरव जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय जैन एवं जिला महामंत्री पद पर कौशल जैन को मनोनीत किया है। समाजसेवी गौरव जैन पिछले कई वर्षों से समाज सेवा एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं साथ ही महामंत्री कौशल जैन इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित