अलवर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में भिवाड़ी के जिले के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि बदमाशों ने 18 दिसंबर 2025 को टपूकड़ा के रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में रात में चौकीदार को बंधक बनाकर कंपनी से इलेक्ट्रिक उपकरण एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, एक रिक्शा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस पर पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की जांच, मुखबिर से सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद फरार आरोपी सोनू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित