जयपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के रेल नेटवर्क के लिए दस हजार करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक बजट आवंटन प्रदेश में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कनेक्टिविटी के विस्तार को नयी गति प्रदान करेगा।

श्री शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेश में आधुनिक एवं सशक्त रेल नेटवर्क के संकल्प को साकार करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल, सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय बजट-2026 के अंतर्गत राजस्थान के रेल नेटवर्क के लिए 10 हजार 228 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन प्रदेश में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कनेक्टिविटी के विस्तार को नयी गति प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित