भरतपुर , फरवरी 10 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार आठ हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इनामी बदमाश की पहचान पूरन सिंह (45) के रूप में हुई है। बदमाश के खिलाफ बयाना थाने में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में वह स्थायी वारंटी घोषित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित