रायबरेली , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली के शिवगढ़ इलाके टेकवा गांव में बुधवार को एक 10 वर्षीय छात्र का शव माइनर से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनस पुत्र अलीमुद्दीन के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय टेकवा में कक्षा एक का छात्र था।
पुलिस सूत्रों व परिजनों से आज बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार अनस रोज की तरह बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव के पास शिवगढ़ रजबहा से लगभग 500 मीटर दूर कुंहरावां माइनर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे का नहर में पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है। लोगो ने जब हादसा देखा तो उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अनस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता अलीमुद्दीन पेशे से मजदूर हैं, जबकि मां अजमुन निशा एक ग्रहणी है। सीएचसी अधीक्षक ने पुष्टि की कि छात्र को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित