अलवर , दिसम्बर 03 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिये श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (ग्रेप) की प्रभावी पालना के तहत जिला प्रशासन, नगर परिषद, बीड़ा, रीको और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में 10 दिन में 16 लाख आठ हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया।

आधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि 24 अक्टूबर से दो दिसंबर तक नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 103 चालान करके एक लाख 78 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार रिको यूनिट प्रथम द्वारा नियमों के उल्लंघन पर 84 चालान करके तीन लाख 95 हजार 300 रुपये का, रीको यूनिट द्वितीय द्वारा 151 चालान करके आठ लाख 90 हजार 900 रुपये का और परिवहन विभाग द्वारा 25 चालान करके 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ग्रेपी के उल्लंघन पर 24 निर्माण स्थलों एवं औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की गई साथ ही 25 डीजी सेट सील किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित