वारंगल , दिसंबर 05 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पूर्ववर्ती सरकार पर वारंगल को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि दशकों तक प्रदेश की सत्ता में रहे लोगों ने स्थानीय लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
श्री रेड्डी ने आज यहां नरसमपेट में 508 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा , "जिन लोगों ने दस साल तक शासन किया, उन्होंने फार्महाउस बनाए, महंगी कारें खरीदीं और अपनी संपत्ति बढ़ाई। लेकिन यहां के लोगों को कुछ नहीं मिला।" उन्होंने जुबली हिल्स उपचुनाव को जनमत संग्रह बताने वाले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि वे एक बार फिर जनता के फैसले को मानने की बजाय गलत जानकारी फैला रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित