लखनऊ , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अपना पक्ष रखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि 14 मार्च को सम्पन्न हुई उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न के संबंध में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की तरफ से सोशल मीडिया में जारी बयान में बताया गया कि पुलिस भर्ती बोर्ड अपने स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार नहीं करता है। प्रश्नपत्रों का निर्माण अत्यंत गोपनीय तरीके से बाहरी विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से कराया जाता है, ताकि परीक्षा से पहले उनकी गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित